Corruption :-मुख्यमंत्री धामी ने ठाणे में भाजपा और महायुति संगठन को वोट करने की अपील

महाराष्ट्र – ठाणे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मिरा भायंदर ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्रलाल चंद मेहता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

साथ ही उन्होंने वर्तक नगर ठाणे (ईस्ट) में आयोजित जनसभा के दौरान संयुक्त रूप से कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र से महायुति संगठन एवं शिवसेना प्रत्याशी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,

ओवला मजीवाड़ा सीट से शिवसेना प्रत्याशी प्रताप सरनाइक और ठाणे शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय केलकर के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में सबसे आगे है।इन के नेता खुलेआम वीर सावरकर का अपमान करते हैं और इस पर बाला साहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी बताने वाले उद्धव ठाकरे चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।

ये भी पढ़ें:   Winter tourism :-लद्दाख मॉडल पर उत्तराखंड में शुरू होगा स्नो लेपर्ड टूर, गंगोत्री क्षेत्र खुलेगा शीतकालीन पर्यटन के लिए

कांग्रेस में चाचा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ने दलितों और बाबा साहेब का अपमान किया है। महाअघाड़ी के नेताओं ने महाराष्ट्र को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया हुआ है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इस चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार का गठन करना है।

जो सनातन संस्कृति में आस्था रखती हो और राष्ट्रवाद एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने का कार्य करे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाअघाड़ी ने कभी भी महाराष्ट्र के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। इस गठबंधन को अपने व्यक्तिगत विकास की चिंता है। इनके नेताओं ने हमेशा सनातन का विरोध किया।

ये भी पढ़ें:   Death Anniversary :- सीएम धामी ने लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राजनीतिक स्वार्थ के चलते जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने जैसे कुकृत्य किए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार बनी है,वहां विकास की गति तेज हुई है।

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बन सका है। इसके अलावा, हमने कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है और ‘लैंड जिहाद’ से मुक्ति के लिए मिशन स्तर पर कार्य करते हुए 5,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

 

यही समय है कि महाराष्ट्र की जनता भी भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करे।उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों से भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:   Wish :- मुख्यमंत्री धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन की कामना 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता में भाजपा के प्रति उत्साह और विश्वास दिखाई दे रहा है, यह स्पष्ट है कि ठाणे क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महायुति संगठन की जीत तय है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, प्रदेश संयोजक उत्तराखंड सेल महेंद्र सिंह गुंसाई, शैलेश पांडेय ललिता दलवीर रौतेला, अर्जुन रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *