उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया गया है।
लगभग 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जो 24 घंटे सेवाएं देंगे। यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जाएंगे और प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था होगी।
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा के अनुसार, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी सेवाएं देंगे।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है,
ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।