टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है।
शुक्रवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। धनोल्टी, सुरकंडा देवी, कद्दूखाल और नाग टिब्बा में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई,
जिससे तापमान में गिरावट आई है।
निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह है तथा पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासन ने फिसलन को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। तहसीलदार बीरम सिंह पंवार ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के लिए विभाग तैयार हैं और पर्यटकों से सुरक्षित यात्रा की अपील की गई हैं।