Headlines

Captain :- उत्तराखंड कांग्रेस के नये कप्तान गणेश गोदियाल

देहरादून 12 नवम्बर 2025।

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लंबे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है।

 जारी नई सूची में गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाईकमान ने दी गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी का तोहफा!गणेश गोदियाल पहले भी संभाल चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष से 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार!कार्यकर्ताओं में जोश, कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल!

वहीं प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही वरिष्ठ नेता करन माहरा को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय नेतृत्व ने जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची भी एक साथ जारी कर दी है। इससे प्रदेश में पार्टी के आधार स्तर पर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

राजीव महर्षि ने कहा कि ये नियुक्तियां पार्टी को एकजुट कर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतारने के लिए की गई हैं।

नए पदाधिकारियों को जल्द ही कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें:   Meeting:-राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ की बैठक

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *