राजनीतिQuestion :- स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने उठाए सवाल Panchur Varta18 November 202518 November 202501 min देहरादून 18 नवम्बर 2025। प्रदेश मे पिछले तीन सालों में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देश जारी किए है। स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा की मुख्यमंत्री का तीन सालों में बने निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य जरूर है। लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते है की तीन साल ही क्यों विगत 15 सालों मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की भी जाँच होनी चाहिए, ताकि यह पता लग सके की कितने लोगों ने फर्जी या कूटरचित तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं हैं। उन्होंने साथ ही कहा की कांग्रेस पार्टी पहले भी यही सवाल राज्य की भाजपा सरकार से पूछती रही है। गणेश गोदियाल ने कहा की आज राज्य मे बहुत संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने फर्जी तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं है। वह गरीबों के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे है और उनके हक पर डाका डाल रहे है। उन्होंने कहा की सबसे पहले यह सरकार का दोष है और वह दोषी है की जिस प्रकार उसने नियमों मे ढील देकर प्रमाण पत्र बनाने का काम किया है। साथ ही कहा की मुख्यमंत्री धामी सिर्फ अपनी खाल बचाने के लिए यह जाँच करवा रहे है इसमें जितने दोषी अधिकारी है उतना ही मुख्यमंत्री भी है। ये भी पढ़ें: Tolerate :- किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं - नेगी Post navigation Previous: Death:- यहां 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक चालक की मौत Next: Drug-free :- सीएम धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Meeting:-राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ की बैठक Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Tolerate :- किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं – नेगी Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Budget :-बजट से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा – सीएम धामी Panchur Varta1 February 20261 February 2026 0
Gross Neglect🤢 :-केन्द्रीय बजट में उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों और आम आदमी की घोर उपेक्षा-गोदियाल Panchur Varta1 February 2026 0