देहरादून 14 फरवरी 2026।
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक में सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल दिया।
उन्होंने प्रदेश मे संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई।
वहीं तीन बिंदुओं पर फोकस इस बैठक में 27 के चुनावों में जीत को लेकर रणनैतिक मार्गदर्शन दिया।
मीडिया ब्रीफिंग में बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज नड्डा के समक्ष संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षात्मक चर्चा की गई।

