Headlines

viral video :- पुलिस के दरोगा से भिड़े लोहाघाट विधायक अधिकारी  वीडियो हुआ वायरल

चंपावत 26 नवम्बर 2025।

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अग्नि वीर दीपक के अंतिम संस्कार में लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पुलिस के दरोगा के बीच जोरदार बहस हो गई है।

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी दरोगा को अपना नौकर बता रहे हैं।

और उससे कह रहे हैं पहले तेरा काम हो जाएगा यह काम बाद में होगा। इस नाजुक मौके पर विधायक अपनी मर्यादा भूल कर अपनी विधायक की हनक दरोगा पर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान उनका ब्लॉक प्रमुख बेटा भी अपनी हनक दिखाता हुआ दिख रहा है। वायरल वीडियो में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है ।

लोगों ने कहा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शहीद सैनिक दीपक सिंह बोहरा के अंतिम संस्कार के समय पुलिस कर्मी से अभद्रता कर गमगीन माहौल में शहादत को फीका करने का प्रयास किया।

..विधायक की हनक ने मौके की नजाकत को भी नहीं देखा।

वायरल वीडियो में देखिए साफ-साफ नजर आ रहा है कि कैसे वह सुरक्षा कर्मियों को धमकी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   Tolerate :- किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं - नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *