देहरादून – केंद्रीय गृह मंत्री ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिये विवादित बयान पर देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य में भी सियासत गरमा गई है।
कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ व महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चौक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अबेडकर के चित्रों के साथ गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए साथ ही ऐसा ना करने पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
