Stone Pelting :- ज्वालापुर में शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव, बजरंग दल का सड़क पर प्रदर्शन

हरिद्वार 07 दिसम्बर 2025।

  हरिद्वार में शौर्य दिवस के मौके पर निकाली जा रही बजरंग दल की शोभायात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र में अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सैनी आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा जैसे ही ज्वालापुर दुर्गा चौक के पास पहुंची, तभी असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा को निशाना बनाया और पत्थर फेंके।

घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए और हरिद्वार के आर्यनगर चौराहे पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया,

जिससे क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए,बजरंग दल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गईं।

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने साफ आरोप लगाया कि यात्रा पर एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया।

और हरिद्वार में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह बिगड़ चुकी है, क्योंकि धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमला होना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।

वहीं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है।

मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए और शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल रहे।

ये भी पढ़ें:   Tolerate :- किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं - नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *