Headlines

Stomach Scan:-  एम्स में शुरू हुई पेट स्कैन की सुविधा केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन 

 ऋषिकेश 6 अगस्त 2025।

एम्स, ऋषिकेश में रोगियों को अब पेट स्कैन की सुविधा भी मिलेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बुधवार को एम्स ऋषिकेश में पेट स्कैन जांच स्वास्थ्य सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया।

उन्होंने कैंसर रोग की जांच और इलाज के लिए पीईटी स्कैन सुविधा को मील का पत्थर बताते हुए इस सुविधा को उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश और अन्य समीपवर्ती राज्यवासियों के लिए विशेष लाभकारी बताया।

उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है, जहां यह सुविधा शुरू की गयी है।

इस अवसर पर उन्होंने आयुष विभाग में आयुष पुस्तकालय और विभाग की टेलिमेडिसिन सेवाओं का भी उद्घाटन किया व कहा कि आयुष भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है,

वर्ष 2014 में मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र सरकार ने इस चिकित्सा प्रणाली को विश्व में पृथक पहचान दिलायी है।

अत्याधुनिक पीईटी-सीटी (पेट स्कैन) सुविधा की शुरूआत संस्थान की नैदानिक इमेजिंग क्षमताओं में एक परिवर्तनकारी प्रगति को दर्शाता है।

घातक बीमारी कैंसर की जांच में बहुलाभकारी यह सुविधा अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सिस्टम से सुसज्जित है, जो पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) और कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) को एकीकृत करता है।

एम्स ऋषिकेश में इस सुविधा का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केन्द्रीय परिवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कैंसर रोगियों के इलाज में इसे एक सौगात बताया।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू हो जाने से ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और कई अन्य मामलों में स्वास्थ्य देखभाल तथा कैंसर संबंधी जांचों को आगे बढ़ाने में विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि संस्थान नवाचार, शिक्षा और रोगी-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

पीईटी-सीटी (पेट स्कैन) सुविधा को उन्होंने विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा बताया और कहा कि हमारे कैंसर रोग के निदान हेतु हमारे चिकित्सक अब एक असाधारण इमेजिंग टूल से सशक्त हैं।

जो नैदानिक परिणामों में काफी सुधार करेगा। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और संस्थान की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।

न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की हेड प्रो. मनीषी एल. नारायण ने इसे कैंसर रोगियों के लिए अत्याधुनिक तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधा बताया।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा उन लोगों के लिए भी उपचार की किरण के रूप में है जो कैंसर ग्रस्त होने के बावजूद अपने बारे में ठीक होने की पूरी आशा रखते हैं।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक पीईटी-सीटी (पेट-सीटी) सुविधा को डायग्नोस्टिक इमेजिंग में क्रांतिकारी बदलाव लाने और रोगी देखभाल को अद्वितीय मानकों तक बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने संस्थान के ट्रॉमा सेन्टर में आपातकालीन सेवाओं सहित उत्तरकाशी में आयी आपदा के घायलों के इलाज के लिए एम्स द्वारा की गई तैयारी का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

साथ ही उन्होंने एम्स प्रशासन को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

डॉ. जयंती पंत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हाण्डू, चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 बी. सत्या श्री,

प्रभारी डीन एकेडमिक प्रो0 संजीव कुमार मित्तल, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल समेत कई चिकित्सक,

फेकल्टी सदस्य, संस्थान के अधिकारीगण, कर्मचारी व मेडिकल व नर्सिंग के छात्र मौजूद रहे।

केंद्रीय आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रताप राव जाधव ने एम्स के आयुष विभाग में सुश्रुत ज्ञान सेतू पुस्तकालय और आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के लिए,

टेलि कंसलटेंसी सुविधा का भी विधिवत शुभारंभ किया। आयुष विभाग की हेड डॉ. मोनिका पठानिया,

व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीलॅय मोहंती ने बताया कि आयुष विभाग के पुस्तकालय में इंटीग्रेटेड मेडिसिन से संबंधित 500 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

इस मौके पर संस्थान के वरि0 पुस्तकालय एवम सूचना अधिकारी संदीप कुमार सिंह, डॉ. राहुल काटकर, डॉ. श्वेता मिश्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Yacht and Boat Rental – WordPress Booking Plugin Yacht Boat Booking with Seat Reservation for WooCommerce Yacht Rental – Boat Services WordPress Theme Yakopay – Online Payment App Elementor Template Kit Yamal – Blog & Magazine WordPress Theme YAMATO – Corporate Marketing WordPress Theme Yanbu – Digital Marketing & SEO Elementor Template Kit Yeasty Marketing Agency & Advertising Service Elementor Template Kit Yello – Digital Agency Elementor Template Kit Yellow Business – Construction Template