Headlines

Improvement :- जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार – डीएम 

देहरादून 11 दिसम्बर 2025।

जिलाधिकारी सविन बंसल की विशेष पहल और लगातार मॉनिटरिंग से जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हुए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) को 6 बेड से बढ़ाकर अब दो मदर वार्डों के साथ दोगुनी क्षमता में विकसित किया गया है।

यूनिट में आधुनिक उपकरण, स्टाफ रूम और 24×7 सीसीटीवी निगरानी से उपचार व्यवस्था और मज़बूत हुई है।

एसएनसीयू में अब तक 491 नवजातों का सफल उपचार किया जा चुका है। गंभीर शिशुओं हेतु जिलाधिकारी की ओर से एक डेडिकेटेड वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

इसी सप्ताह 2 नवजातों को ईको टेस्ट के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

जिला चिकित्सालय में आधुनिक ब्लड बैंक भी अंतिम चरण में है और जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा।

गांधी शताब्दी अस्पताल में प्रदेश का पहला चाइल्ड-फ्रेंडली आधुनिक टीकाकरण कक्ष अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित हो रहा है,

जिससे कामकाजी अभिभावकों को बड़ी सुविधा मिली है और टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें:   Order :- लच्छीवाला टोल प्लाजा मंगलवार को रहेंगा फ़्री डीएम ने जारी किए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub TravelX – Travels Tourism Agency Elementor Template Kit Traven – Personal & Lifestyle Blog WordPress Theme Travenu – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travesia | Travel Agency and Tour Booking WordPress Theme TraveX – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Travic – Tour & Travels Agency WordPress Theme Travil – Travel & Tour Booking WordPress Theme Travila – Modern Travel & Tour Booking WordPress Theme Travis | Photography WordPress Theme Travisa – Immigration & Visa Consulting Elementor Template Kit