Headlines

कीर्तिनगर के पास खाई में गिरी कार एक घायल

टिहरी- मंगलवार देर रात पुलिस कोतवाली कीर्तिनगर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि कीर्तिनगर के पास एक  कार खाई में गिर गई है, जिसमें रेस्क्यू करने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन मारुति वर्सा (DL3CBC6813) लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खोला गाँव के पास लगभग 400 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:   Condolences :- बाघ के हमले में महिला की मौत, कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना 

एस डी आर एफ ने कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में गिरे व्यक्ति प्रेमदास पुत्र ख्याली दास उम्र 40 वर्ष निवासी जाखेड़ ग्राम, टिहरी को स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया जिसके उपरांत प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस से ईलाज को अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *