Headlines

Damaged :- डोईवाला टोल प्लाजा पर डंफर ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर दो की मौत

देहरादून –  डोईवाला टोल प्लाजा के पास ओवरलोड डंफर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी है,मिली जानकारी के अनुसार डांफर जिसमें लोगों के हताहत होने की खबर है।

सुबह के समय देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर तीन कारों को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया,

डंपर की चपेट में आने से दो कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक कार UK07 AF 2506  डंपर और पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।

दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Contract Killer:-पश्चिमी उप्र का कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने किया गिरफ़्त में 

डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दुर्घटनाकारित करने वाले डम्पर के समस्त दस्तावेजों की ARTO ऋषिकेश द्वारा जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावेज सही पाए गए है,

साथ ही डम्पर में भरी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *