Headlines

युवती की गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड ने थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर 21 जनवरी 24 की शाम बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश तथा उसके अन्य परिजनों ने उनके व उनके परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से मारपीट करने तथा दौराने मारपीट उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आने तथा दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध में लाकर दाखिल की। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 36/2024 धारा- 304/323/504/506/34 भादवि बनाम बैजनाथ साहनी आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना में शामिल फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जांच करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से आज  23 जनवरी 24 को रोडवेज बस स्टैंड के पीछे आईएसबीटी ऋषिकेश से घटना में शामिल चार अभियुक्त बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती माया कुंड ऋषिकेश देहरादून,शिवशंकर साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी,लड्डू साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी,सुनैना साहनी पत्नी बैजनाथ साहनी।बरामद एक प्रेशर कुकर (घटना में प्रयुक्त) मिला।

ये भी पढ़ें:   Elderly Group:-ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी करने वाले महाराष्ट्र की 'बुजुर्ग टोली' के छः सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *