Headlines

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के मंच पर नहीं रहे कांग्रेसी अनुशासित

देहरादून – अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चारधाम की भूमि उत्तराखंड को चुना कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। आज रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का रेस कोर्स स्थति बन्नू स्कूल के ग्राउंड में आयोजित विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में देर से पहुंचे और उन्होंने देर से पहुंचने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया। वहीं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही मैदान में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन सुनने के लिए प्रदेश की विभिन्न भागों से पहुंचे, वही आकर्षिण का केंद्र पिथौरागढ़ के धारचूला की महिलाएं  रही जो अपने पारंपरिक वेशभूषा में वहां पहुंची। तो जौनसार की महिलाएं भी अपनी वेशभूषा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए पहुंची।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीधे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। तो वही अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडकी के मंच पर अव्यवस्थाओं का मंजर भी देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करते मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को घेरे खड़े रहे।

ये भी पढ़ें:   Exposure:-कैबिनेट मंत्री चौधरी व बत्रा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *