Headlines

Inspection :- नगर आयुक्त बंसल ने किया शमशान घाट में व्यवस्था व विघुत शवदाग्रह का निरीक्षण

 देहरादून 20 अगस्त 2025।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने लाखीबाग स्थित विघुत शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया।

 शमशान घाट के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी ने बताया गया कि मानव शवों को विद्युत शवदाह गृह के माध्यम से निस्तारित किए जाने की प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा था।

और ट्रायल के समय भी ये शिकायत पायी गई थी जिस कारण वर्तमान में इस विघुत शवदाह कार्य में नही हैं,

इसके सम्बन्ध में नगर आयुक्त बंसल ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिये गये हैं।

इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा लखीबाग शमशान घाट में आवश्यक सुविधाओं हेतु कार्ययोजना बनायें जाने के भी निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त बंसल ने कहा कि नागरिकों को बेहतर, शीघ्र और सुचारू सुविधा प्रदान करना, नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

और इस दिशा में आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   E -KYC:-15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *