Headlines

सफाई कर्मचारियों का अपनी इन मांगों लेकर सचिवालय कूच

देहरादून – प्रदेश भर के तमाम विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारियों का सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर हजारों कर्मचारी आज अपनी एक सूत्रिय मांगो को लेकर नगर निगम से सचिवालय को कूच किया हालांकि पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग लगा कर इन्हे पहले ही रोक दिया गया।

वहीं सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना , वन टाइम सेटेलमेंट को समाप्त करने जैसी कई मांगे इन सफाई कर्मचारियों की है। जिनके लिए कई बार यह सरकार और शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके है हालांकि अब तक इनकी मांगे नहीं मानी गयी है

वही अब यह सभी कर्मचारी काफी आक्रोषित नज़र आ रहे है इन कर्मचारियों का कहना है यदि इनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो यह पुरी तरह से अपने काम का बर्खास्त कर देंगे खबर लिखे जाने तक सभी कर्मचारी सड़क पर आंदोलन थे और धरने पर बैठे हुए हैं उनकी मांग है कि मुख्य सचिव धरना स्थल पर आए और इनकी बात सुनकर इनका ज्ञापन ले या विभागीय उच्च अधिकारी आए इस से नीचे हम किसी से बात नहीं करेंगे और अगर यह नहीं आते हैं तो हम यूं ही सड़क पर बैठे रहेंगे और हमारे धैर्य का बांध अगर टूटा तो सचिवालय की ओर रुख कर देंगे।

ये भी पढ़ें:   Open Doors :-:जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *