Headlines

खुली गई अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी

छ: उपद्रवियों को दो अवैध तमन्चा, छ: जिन्दा कारतूस व दो खोखे के साथ पकड़ा।


खुल गई पुलिस चौकी का उद्धघाटन हिंसा में घायल दो महिला उपनिरीक्षकों ने किया।



नैनीताल – बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

इस हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए अलग -अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के पास CCTV को देखा एवं सभी सबूतों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

ये भी पढ़ें:   Open Doors :-:जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट

इसी कडी में पुलिस ने बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष। भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष। समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।

मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।

ये भी पढ़ें:   Disaster Affected:-मंत्री चौधरी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्त साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष। शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष।

इसके अतिरिक्त  हिंसक घटना के देखते  हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

बनभूलपुरा में हुई  हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए  मुख्यमंत्री ने नया पुलिस थाना खोले जाने की गयी घोषणा के क्रम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस ने अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी है।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- सचिव आपदा प्रबंधन ने नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरक्षण किया

जिसका उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल दो महिला उपनिरीक्षकों ने योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र की उपस्थिति में कराया गया। चौकी में 01 उ0निरीक्षक व 04 कान्सटेबलों की तैनाती की गयी है तथा मौके पर पी0ए0सी0 व पैरामिलेटरी सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। साथ ही इस स्थल पर थाने के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य इसी चौकी से ही किये जायेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *