Headlines

Field Marshal :- नहीं रहे फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट

देहरादून 25 नवंबर 2025।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले,

वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई।

कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में  दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के इस योगदान के लिए दिवाकर भट्ट हमेशा राज्यवासियों के मनमस्तिष्क में अंकित रहेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से स्वर्गीय भट्ट की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है।

साथ ही उनके शोक सम्पत परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।

अपने शोक संदेश में उन्होंने भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन एवं उसके विकास में दिए योगदान को अभूतपूर्व बताया।

वहीं उनके निधन को राज्य के राजनैतिक, सामाजिक जगत में बहुत बड़ी क्षति बताया। उन्होंने भट्ट को दृढ़ इच्छा शक्ति, सहृदय, स्थानीय मुद्दों पर गंभीर एवं संविदानशील व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताया।

कहा, उनके नेतृत्व में हुए श्रीयंत्र टापू आंदोलन, राज्य निर्माण संघर्ष में मील का पत्थर साबित हुआ था ।

ये भी पढ़ें:   Preparations Begin:-देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान के दिव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Phox - Hosting WordPress & WHMCS Theme PHP Live Chat Pro PHP Live Support Chat PHP Social Stream Physio – Physical Therapy & Physiotherapy WP Theme Physiofy – Physiotherapy and Chiropractic WordPress Theme PhysioZen – Chiropractor & Physiotherapy Wellness WordPress Theme Piaf – Vue Admin Template Picante | Restaurant WordPress Picard – vCard & Resume WordPress Theme