Headlines

समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडागर्दी करने वालों को जाना होगा जेल 

जीवन का भय दिखा कर रंगदारी माँगने वाले पूर्व तड़ीपार फरार अभियुक्त को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।


वर्ष 2023 में अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी से गुंडा एक्ट में किया गया था तड़ीपार।


देहरादून –  मोहम्मद वाहिद ने थाना नेहरू कालोनी पर एक अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ आदि द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी में तत्काल मु0अ0सं0: 16/24 धारा: 386, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के दिन से ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को  टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस के किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ को बलवीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त विकास उम्र 38 वर्ष उर्फ सोनू मूंछ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके ऊपर पूर्व से जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विगत वर्ष 2023 में थाना नेहरू कॉलोनी से गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर भी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *