Headlines

बस सड़क पर पलटी सवारी हुई घायल

रुद्रप्रयाग – आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नरकोटा से कुछ दूर  रोडवेज की बस UK 07 PA 2852 अनियंत्रित होकर  सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला ने बताया की बस दुर्घटना की जानकारी के लिए सवारियों व बस कंडक्टर से पूछताछ के दौरान पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी। उन्होंने बताया कि मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Cattle Scorched :- रुद्रप्रयाग में गौशाला में लगी आग, प्रशासन की तत्परता से समय पर पहुंची मदद, 2 मवेशी झुलसे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *