उत्तराखंडField Inspection :- सचिव आपदा प्रबंधन ने नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरक्षण किया Panchur Varta22 May 202622 May 202601 min खटीमा 22 मई 2026 । सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को खटीमा पहुंचकर, नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है, वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, वहां का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए, तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हों तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि, नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है। तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का शासन दिया। ये भी पढ़ें: Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित Post navigation Previous: Acceptance:-सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतिNext: Renewable Energy:- प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल Panchur Varta13 October 202613 October 2026 0
Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Earthquake :- उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, रात 8:07 बजे दर्ज हुए झटके Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0