Headlines

Stator Cool:- महिला के पास से लगभग आठ लाख रुपये की 130 स्टेटर कोईल हुई बरामद

 देहरादून 25 मई 2026।

  अब्दुल सत्तार सहायक भण्डारपाल हाईडल कालोनी ढकरानी विकासनगर जिला देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि 04 जनवरी 26 की रात में जल विद्युत गृह ढकरानी से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कीमती स्टेटर कोयल्स चोरी कर ली है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 07/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 जनवरी 26 को घटना में सम्मिलित 05 अभियुक्तों,

01. साहिल कुमार पुत्र शंभू साहनी 02. अज़हर पुत्र नदीम 03 शोभा पत्नी हरेराम साहनी 04. मंजू पत्नी विकास साहनी ,

तथा 05 नंदनी पुत्री वकील साहनी को कैनाल रोड हरीपुर गावं के निकट स्थित आम के बाग के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चोरी की गई 20 स्टेटर कोईल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्तों से पूछताछ एंव साक्ष्यों के आधार पर घटना मे एक अन्य अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी का सम्मिलित होना प्रकाश में आया था,

जो घटना के उपरान्त से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रही थी।

पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्ता के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशे दी जा रही थी,

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो के परिणाम स्वरूप 24 मई 26 की प्रात: भीमावाला शक्ति नहर के किनारे,

चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित/फरार चल रही अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया,

जिसकी निशानदेही पर जल विद्युत गृह ढकरानी से चोरी गई लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की 130 स्टेटर कोईल बरामद की गई।

 अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वो कबाड बीनने का काम करती है तथा उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जल विद्युत ग्रह ढकरानी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

       गिरफ्तार अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ़ छेत्री पत्नी स्व० विनोद साहनी निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-26 वर्ष।

बरामदगी 130 स्टेटर कोईल कीमत करीब 08 लाख रुपये।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- साहिल कुमार पुत्र शंभू साहनी निवासी ग्राम पागाड़ी थाना गायघाट बिहार हाल शिवनगर बस्ती सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष।

2- अज़हर पुत्र नदीम निवासी ग्राम गुनारा थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी इकलाख चोई बस्ती रामपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष।

3- शोभा पत्नी हरेराम साहनी निवासी ग्राम कमरोली थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 28 वर्ष।

4- मंजू पत्नी विकास साहनी निवासी ग्राम रामचेला थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल शिवनगर बस्ती सेलाकुई, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

5- नंदनी पुत्री वकील साहनी निवासी ग्राम घोंघराह थाना सौरमार जिला समस्तीपुर बिहार हाल मुसाई साहनी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Fraudster:-फौजियों को भूमि बेचने के नाम पर ठगने वाला शातिर जालसाज आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *