Headlines

Red Handed:-आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप टीम ने पकड़ा

हल्द्वानी 26 मई 2026।

शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत की और शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी खनन पट्टे पर आरबीएम (नदी निक्षेप पदार्थ) निकासी का कार्य करता है।

निकाले गए आरबीएम को स्थानीय स्टोन क्रेशर तक पहुंचाने के लिए वाहनों का उपयोग किया जाता है।

इस दौरान थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी बिलहरी, चकरपुर,

थाना कोतवाली खटीमा, उधम सिंह नगर (वर्तमान में चापड़, देव सिंह के मकान पर रहने वाला) द्वारा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रोक-टोक,

चालान करने और वाहन सीज करने की धमकी देकर 45,000 रुपये की अवैध रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर थाना सतर्कता सेक्टर, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर, हल्द्वानी के निर्देशन में गठित ट्रैप टीम ने 25 मई 2026 को आरोपी कांस्टेबल दीपक सिंह को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत रंगे हाथों ग्रहण करते हुए,

चापड़ (देव सिंह के मकान) से गिरफ्तार कर लिया गया।

निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड, डॉ. वी. मुरूगेशन ने अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में जनता अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:   Arrested :-भूमि धोखाधड़ी में पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *