Headlines

Best Wishes:-राज्यपाल से राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के नवनियुक्त ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 09 जुलाई 2026।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से बुधवार को लोक भवन में राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस), देहरादून के नवनियुक्त ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कोमोडोर जे. गुरुमणी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कोमोडोर जे. गुरुमणी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए,

विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय की कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने इस अवसर पर दोनों के बीच संस्थान के कार्यों एवं समुद्री सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि देश के समुद्री संसाधनों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, सुरक्षित नौवहन तथा राष्ट्रीय हितों की दृष्टि से हाइड्रोग्राफी का विशेष महत्व है।

उन्होंने कोमोडोर गुरुमणी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें:   Space Science :- यूसैक में चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर आपदा प्रबंधन तक, अंतरिक्ष तकनीक की भूमिका पर हुआ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *