Headlines

Easy Option :- घर में रखा है 2000 रुपये का नोट? घबराएं नहीं, अभी भी बदल सकते हैं, RBI ने बताए आसान विकल्प

नई दिल्ली 09 जुलाई 2026।

यदि आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट अब भी लीगल टेंडर (वैध मुद्रा) हैं।

हालांकि इन नोटों का सामान्य प्रचलन काफी कम हो गया है, लेकिन इन्हें बदलने या बैंक खाते में जमा कराने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।

आरबीआई के अनुसार, जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट शेष हैं, वे देशभर में स्थित RBI के इश्यू ऑफिस में जाकर इन्हें बदल सकते हैं।

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सीधे आरबीआई कार्यालय नहीं जा सकता, तो वह इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) के माध्यम से भी 2000 रुपये के नोट को किसी भी आरबीआई इश्यू ऑफिस भेज सकता है।

सत्यापन के बाद संबंधित राशि सीधे उसके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास अब भी 2000 रुपये के नोट हैं।

तो वे उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर उन्हें समय रहते जमा या विनिमय करा लें।

अधिकांश नोट बैंकिंग प्रणाली में लौट चुके,

आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा के बाद से,

लगभग सभी 2000 रुपये के नोट बैंकिंग प्रणाली में लौट चुके हैं। अब केवल बहुत कम संख्या में नोट लोगों के पास बचे हैं।

क्या हैं विकल्प?

RBI के किसी भी इश्यू ऑफिस में जाकर 2000 रुपये का नोट बदला जा सकता है।

इंडिया पोस्ट के जरिए नोट आरबीआई इश्यू ऑफिस भेजकर राशि सीधे बैंक खाते में जमा कराई जा सकती है।

2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा (Legal Tender) हैं और उनका मूल्य बरकरार है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

यदि आपके पास 2000 रुपये का नोट है, तो उसे बदलने या खाते में जमा कराने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:   Protest:- ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे पर पेड़ों की कटान के खिलाफ एनएचएआई कार्यालय पर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *