भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया।
केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महा विजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है।
जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा।जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची।
जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है।
मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया।
केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महा विजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है।
जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा।
जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची है। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने के हमारे प्रयास का अर्थ है, कोई पात्र वोट कटे नहीं और अपात्र बचे नहीं।
जिसके लिए एक जिम्मेदार राजनैतिक दल की भांति हमे इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग करना है।
भट्ट ने त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते संवैधानिक संस्थाओं के पूर्ण सहयोग के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और अपात्र का नाम सूची में नहीं बचा रहे।
ये सुनिश्चित करना हम सबकी लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है कि प्रदेश के वोटर ही प्रदेश की सरकार का चयन करें।
इस दौरान उन्होंने सभी से उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व सांसद एवं एसआईआर टीम के केंद्रीय सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल,
प्रकाश तंवर की मौजूदगी में राज्य सरकार में मंत्री एवं विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, बीएलए 1 एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शामिल हुए।
इस दौरान केंद्रीय टीम के सदस्य नामग्याल ने एसआईआर प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया,
और एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते उसने सहयोग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने इस संबंध में संगठनात्मक कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों द्वारा पूछे सवालों के ज़बाब दिए।
बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,
दीप्ति रावत, तरुण बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशा, खजान दास, सौरव बहुगुणा,
राम सिंह कैडा, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा समेत विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद कंडारी, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, सहदेव पुंडीर,
आदि और प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया ।