Headlines

Death :- फाटा एवं बड़ासू के पास डम्पर खाई में दो की मौत

 रुद्रप्रयाग 17 जुलाई 2026।

 जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को  08:43 बजे SECO/कॉलर मो नं० 9631230467 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि,

फाटा एवं बड़ासू के मध्य तरसाली के समीप एक डम्पर (वाहन संख्या UK13CA0826) गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

रेस्क्यू दल द्वारा उपलब्ध कराई गई  सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में कुल 02 व्यक्ति सवार थे।

संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचा दिया गया है,

जबकि दूसरे व्यक्ति के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा उसे निकालने की कार्यवाही जारी है।

मृतकों का विवरण निम्नवत् है संजय राणा, आयु लगभग 45 वर्ष का शव बरामद।

मोहन, शव का स्थान चिन्हित, निकासी कार्य प्रगति पर।

घटनास्थल पर एस०डी०आर०एफ०, एन०डी०आर०एफ० एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान निरंतर संचालित किया गया।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *