Headlines

Alert:-देहरादून में लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

देहरादून, 29 अगस्त 2026।

देहरादून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

संभावित खतरे को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जनपद पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

पुलिसकर्मी नदी-नालों के किनारे बसे क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

पुलिस द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से आमजन को चेतावनी दी जा रही है कि वे बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी,

नालों और अन्य जल स्रोतों के समीप जाने से बचें।

साथ ही बच्चों और युवाओं को भी बरसाती नालों तथा उफनती नदियों के पास न जाने की हिदायत दी जा रही है।

दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाएं,

तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस और आपदा नियंत्रण कक्ष को देने के लिए भी कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है,

और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस टीमें तैयार रखी गई हैं।

प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता जनहानि को रोकना तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *