Headlines

Dehradun News:- नगर निगम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

देहरादून -कल नगर निगम में साल्ट विधायक महेश जीना का पुराने ट्रेजिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का टेंडर अपने परिचित को न मिलने पर नगर आयुक्त के कार्यालय में हंगामा हुआ। इस हंगामा  का  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए विनय शंकर पांडे को मामले की जांच करने की निर्देश दिया और 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

तो वहीं अब सल्ट विधायक महेश जीना का नगर निगम प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है।महेश जीना पर आरोप है को उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में घुसकर न केवल उनसे अभद्रता की बल्कि आरोप है कि नगर आयुक्त को अपशब्द तक बोले जिसके बाद नाराज नगर निगम कर्मचारी महसंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें:   Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित

प्रांतीय अध्य्क्ष नाम बहादुर नगर निकाय कर्मचारी महसंघ  और सतेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री, नगर निकाय कर्मचारी महसंघ ने कहा कि सभी नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने से भी मना कर दिया, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के कर्मियों की मांग है।

कि अब उन्हें विधायक का इस्तीफा चाहिए और विधानसभा से विधायक की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।और जब तक अपने व्यवहार के लिए विधायक सार्वजनिक रूप से अपने व्यवहार के लिए माफ़ी नही मांगते तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा

वही नगर निगम में विधायक के हंगामे पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के संज्ञान में महेश जीना का प्रकरण आया है, भाजपा ने पहले भी इस तरह से निर्णय लिए है।

ये भी पढ़ें:   Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *