Headlines

DehradunNews:- चारधाम दर्शनों को आ रहे हैं तो हेली सेवा में साइबर ठगी से बचें श्रद्धालु-एस पी एसटीएफ

देहरादून -उत्तराखंड मैं अक्षय तृतीया के दिन से यमुनोत्री गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी और यात्रा में देश विदेश से श्रद्धालु  दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। वही हेली सेवा में यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की भी संभावनाएं बढ़ जाती है।

ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कराने वाले तीर्थयात्रियों को साइबर ठग अपने जाल में फंसा लेते हैं। विश्व भर से आने के इच्छुक श्रद्वालुओं से विभिन्न प्रकार से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने में लिप्त कुल 76 वेबसाइटों को बीते यात्रा वर्ष से अभी तक राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ब्लॉक कराया है।

उत्तराखंड एसटीएफ का साइबर अपराध पुलिस स्टेशन चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। तीर्थयात्रियों को ठगी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। एसटीएफ के साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय और साइबर क्राइम के साथ मिलकर चारधाम से जुड़ी अब तक कुल 76 वेबसाइटों को ब्लॉक करा, देश और विदेश के असंख्य लोगों को ठगी से बचाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Attention:- हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखें- महाराज

उन्होंने बताया कि साल 2023 की तरह, इस वर्ष अभी तक एसटीएफ और उसकी साइबर क्राइम ब्रांच कुल 12 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कर बन्द करने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष 2024 में राज्य सरकार ने युगांडा द्वारा इस वर्ष भी आईआरसीटीसी के साथ अनुबन्ध करवाकर सहायता प्रदान की जायेगी।

इस सम्बन्ध में युगांडा द्वारा चारधाम से सम्बन्धित पंजीकरण एवं हेलीसेवा के सम्बन्ध में सभी जानकारियों के साथ विवरणिका तैयार किया गया है।

एसटीएफ के साइबर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में साइबर ठग  आम जनता की खून पसीना की कमाई हडपने को अपराधी नए नए तरीके अपना कर धोखाधडी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- सीएम धामी ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों द्वारा हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायत स्थानीय साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी।

जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गई थी। एसटीएफ एसपी ने बताया कि इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी। जिसमें आईआरसीटीसी द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेली सेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा

एसटीएफ के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस वेबसाईट का यूआरएल के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जांच पड़ताल स्वंय कर ले।

उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल नम्बर, लिंक आदि की जानकारी किसी को मिले तो एसटीएफ, उत्तराखंड के ऑफिस देहरादून से साझा करें। उन्होंने आम जनता से इस क्रम में अनुरोध किया है कि दो मोबाईल नं 9456591505 एवं 9412080875 पर संपर्क करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Pupi – Pet Shop & Pet Supplies Elementor Template Kit Pur – Spa WordPress Theme Puregiven – Charity WordPress Theme Purekit – Creatives & Business Elementor Template Kit Purge AMP CDN Cache Purina – Spa & Wellness Elementor Template Kit Purism – WordPress Blog Theme Purolator WooCommerce Shipping Plugin for Rates and Tracking PW Advanced WooCommerce Reporting PW Carousel/Slider Post Layout For Visual Composer