Headlines

ChamoliNews:-अलकनंदा नदी के किनारे दिखाई दिया शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

चमोली –पुलिस चौकी गोचर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की सोनला क्षेत्र के पास अलकनंदा नदी के किनारे एक शव दिखाई दे रहा है जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी रोबिन कुमार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अलकनंदा नदी से उक्त अज्ञात महिला के शव को बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Foundation:- सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव - सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *