Headlines

RudraprayagNews:-कैबिनेटमंत्री सौरभ बहुगुणा ने महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया

रुद्रप्रयाग:-  कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग भ्रमण पर हैं। वह यहां पर लगातार लोगों से मिलकर उनसे भाजपा से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को मंत्री बहुगुणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों का बखान किया।

कैबिनेट मंत्री ने गुप्तकाशी के नागजगई में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से “विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सौरभ बहुगुणा द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही खोजा गया।

ये भी पढ़ें:   Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा

बहरहाल, इसके बाद वह मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क किया और विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया।

साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया। गौरतलब है कि सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Contact Form 7 for AMP Contact Form 7 Google Auto Address Suggestion Contact Form 7 – Infusionsoft Integration | Contact Form 7 – Keap CRM Integration Contact Form 7 Jetpack CRX Addon Contact Form 7 – Pardot Integration | Contact Form 7 – Account Engagement Integration Contact Form 7 Submissions Contact Form 7 to HubSpot Contact Lenses Prescription Plugin | WooCommerce WordPress Contact us all-in-one button with callback request feature for WordPress ContactMe – Responsive AJAX Contact Form – HTML5 PHP