Inspiration:-मुख्यमंत्री धामी ने गुरू नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि गुरू नानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरू नानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने समाज में ऊंच -नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Harmony:- होली समाज में समरसता का भाव पैदा करने वाला त्यौहार - रेखा आर्या

उनके उपदेशों में मानव कल्याण की कामना की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हमें इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *