Headlines

Red Alert:- कल राज्य के पांच जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितम्बर को 04 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी  

देहरादून 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जनपदों एवं विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि…

Read Full News

Yellow Alert :- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

उत्तरकाशी 18 सितंबर 2026। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार 18 सितंबर 2026 प्रातः 11:04 बजे से 19 सितंबर 2026 प्रातः 11:04 बजे तक राज्य के कई पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मौसम…

Read Full News

Accident:- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: चीरबासा के पास पत्थर गिरने से बुजुर्ग की मौत, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके जा रहे यात्री

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर; श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील पंचूर वार्ता ब्यूरो रुद्रप्रयाग, 13 सितम्बर। लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही…

Read Full News

Lightning⚡:-छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई और रायवाला में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका

देहरादून 04 सितंबर, 2026। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

Read Full News

landslide :- मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धसाव से यातायात ठप, पानीवाला बैंड के पास लगी वाहनों की लंबी कतार

मसूरी, 01 सितंबर 2026। मसूरी-देहरादून मार्ग पर मंगलवार तड़के पानीवाला बैंड के पास भू-धसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पानीवाला बैंड क्षेत्र में अचानक भू-धसाव…

Read Full News

Water Logging :- देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में क्यूआरटी तैनात

देहरादून, 30 अगस्त 2026। जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। जिलाधिकारी के निर्देश…

Read Full News

Operation:- चारधाम यात्रा का संचालन मौसम एवं मार्ग की स्थिति के आधार पर हो – कौशिक

देहरादून 30 अगस्त 2026। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि मौसम की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा का संचालन किया जाए। यदि अत्यधिक वर्षा अथवा मार्ग अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तथा…

Read Full News

Technology :- ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी – कौशिक

देहरादून 30 अगस्त 2026। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी, एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित…

Read Full News

Flash Flood Risk:- अगले 6 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड के छह जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले छह घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोपहर 1:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के कुछ वॉटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का कम से…

Read Full News

Heavy Rain 🌧️ :- विधानसभा चौक से आगे ढलान पर भर पानी गाड़ियों को निकालने में हुई परेशानी

देहरादून, 29 अगस्त 2026। उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना के बीच शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली।  देहरादून में दोपहर तक उमस भरी गर्मी और चिपचिपाहट से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों…

Read Full News