रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ननूरखेडा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक कार्यालय में 21 फरवरी को एक प्रकरण के सम्बन्ध में,
विधायक रायपुर उमेश शर्मा उर्फ काऊ व उनके साथ आये अन्य व्यक्तियों द्वारा निदेशक प्रार्थमिक शिक्षा से वार्ता की जा रही थी।
इस दौरान हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा निदेशक कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए।
कार्यालय में रखी कुर्सी-टेबल व अन्य सामान को इधर उधर फेंकते हुए तोड फोड की गयी, उक्त घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आई।
घटना के सम्बन्ध में अजय कुमार नौडियाल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड ने थाना रायपुर में दी गयी।
तहरीर तथा उसमें संलग्न मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मु0अ0सं0 – 80/26 धारा: 121(1) (लोक सेवक के कार्यों में बाधा डाल,
उसे चोट पहुंचाना)/191(2) (बलवा)/324(3) (सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना)/351(3) (जान से मारने की धमकी देना)/352 (गाली गलौच कर अपमानित करना)
बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सम्बन्धित प्रकरण में ही विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ की सुरक्षा में तैनात कां सुशील रमोला ने भी तहरीर दी गई।
तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 81/26 धारा: 115 (2) (चोट पंहुचाना)/127 (2)(परिरोध करना)/131(हमला करना)
तथा 352 (गाली गलौच कर अपमानित करना) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों व वीडियो फुटेजों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान करते हुए।
01 हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त में अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व० मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, थाना रायपुर, देहरादून
लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व० भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून