Custody:- पैट्रोल पम्प कर्मचारी से मारपीट करने वालों को पुलिस ने पकड़ा 

मसूरी – कुनाल सेठी ने 29 दिसंबर  को कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया की प्रात: लगभग 03: 30 बजे उनके सुआखोली स्थित पैट्रोल पम्प पर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर जान लेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे,

जिसके आधार पर कोतवाली मसूरी पर तत्काल मु0अ0सं0: 57/24 धारा: 115(2), 191, 304(2), 351(2) तथा 352 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया और कार्यवाही करते हुए।

घटना में शामिल दो अभियुक्तों में से अर्पण थापा पुत्र अश्विनी थापा, निवासी: लेन नम्बर 02 नेहरू ग्राम 18 वर्ष को नेहरू ग्राम क्षेत्र से तथा आदित्य उर्फ गोपू पुत्र राम पाल सिंह निवासी: 06 नम्बर पुलिया मेन चौक थाना रायपुर उम्र 22 वर्षीय के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:   Street Crime:-नशेड़ी युवक ने वृद्ध महिला से की चेन स्नेचिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं घटना में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच पड़ताल करते हुए  03 जनवरी 25 को घटना में शामिल 04 अन्य  अभियुक्तों में आयुष, पुत्र विजेंदर सिंह निवासी सेवलकला क्लेमनटाउन, उम्र 20 वर्ष, अभिषेक पुत्र रोशन निवासी अपर नत्थन पुर जोगीवाला नेहरू कॉलोनी, उम्र 24 वर्ष,

अनुभव थापा पुत्र जयदीप थापा अपर नेहरू ग्राम रायपुर, उम्र 22 वर्ष,विपुल धले पुत्र वंन्दन धले निवासी रायपुर चौक, उम्र 21 वर्षीय को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *