Headlines

Drug Addict :- नशे का हूं आदि, नशे के लिए करता हूं चोरी 

 दिनांक 29 नवम्बर 2025।

आकाश कुमार पुत्र टीकाराम निवासी अम्बेडकर कालोनी डीएल रोड देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया।

जिसमें 26 नवम्बर की रात में अज्ञात चोर द्वारा उनकी बहन के घर नीकुंज कालोनी से सैमसंग कम्पनी की LED टीवी व अन्य कुछ सामान चारी कर लिया है।

इस शिकायत पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित पुलिस टीम द्वारा घटना से पूर्व व घटना के पश्चात विभिन्न स्थानों पर लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये,

व जांच पड़ताल करते हुए मैनवली जानकारी एकत्रित की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल व सूचना तंत्र के आधार पर,

चोरी करने वाले अभियुक्त समर कुरैशी पुत्र स्व0 नौशाद कुरैशी निवासी भगत सिंह कालोनी ,15 नम्बर गली , रायपुर  उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी सैमसंग कम्पनी की LED टीवी व कान का एक झुमका बरामद किया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *