Headlines

Exposure :- सुद्धोवाला जेल से चल रहें संगठित अपराध का पर्दाफाश, डैक्कन वैली, तपोवन हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

टिहरी गढ़वाल – थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में 07 मई को हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिज़ॉर्ट के संचालक नितिन देव की अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में त्वरित व समन्वित कार्रवाई करते हुए बहुआयामी विवेचना प्रारंभ की गई,

जिसमें तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इन्वेस्टिगेशन, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, व आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के साथ-साथ 6 विशेष टीमें गठित कर अन्तर्राज्यीय स्तर पर दबिश दी गई।

जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस सुनियोजित हत्या की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी।नितिन द्वारा विपिन के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो के मामले में सख्त पैरवी की गई थी, जिससे वह जेल गया। इसी बात को लेकर विपिन ने बदला लेने की ठान ली।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

जेल में उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई, जिसके माध्यम से हत्या की सुपारी बिहार निवासी अपराधी बिमलेश उर्फ विकास तक पहुंचाई गई।

विपिन नैय्यर ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर साजिश को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली व ऋषिकेश में बिमलेश से कई बार मुलाकात की और दो शूटरों को मृतक के पड़ोस में डैक्कन वैली के फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया गया।

शूटरों ने मृतक की गतिविधियों पर कई दिनों तक रेकी की और अंततः हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

टिहरी पुलिस द्वारा की गई सतत एवं गहन विवेचना के दौरान मोबाइल सर्विलांस, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और फील्ड सूचना संकलन के माध्यम से 16 मई 2025 को अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Arrested 🥴:-दो शातिर को 250 कि.ग्रा नकली पनीर व 50 कि.ग्राम नकली दही के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ में उसने हत्या की साजिश, सुपारी कनेक्शन तथा अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की पुष्टि की है।

जनपद टिहरी पुलिस द्वारा अल्प समय में किए गए इस उत्कृष्ट अनावरण के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन को ₹50,000 की नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

साथ ही फरार शूटरों व अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी एस एस पी टिहरी को दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *