Headlines

Fights:-युवकों में मार-पीट के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु, तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में

 देहरादून 24 मार्च 2026।

सोमवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम ने थाना प्रेमनगर को सूचना दी कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसे उसके साथियों ने उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे,

जहाँ घायल युवक दिव्यांशु जाटराना उम्र 22 वर्ष पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०,

 की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल की एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस की गाड़ी से इलाज को दून अस्पताल लाते हुए।

घायल युवक के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे।

दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है।

तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते  23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी।

अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 हिरासत में लिए गये अभियुक्त

– युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)

– मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)

– शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub AI Mentor | AI Image Generator WordPress Theme Ai Zenius – AI Writer & Copywriting WordPress Theme AidUs – Fundraising & Charity WordPress Theme Aikeedo AI – SAAS / OpenAI – AI Chat, Content, Image, Voice, Code Ailsa – Personal Blog WordPress Theme Aimer – Wedding WordPress Theme For Lovers Aimo – AI Agency & Technology WordPress Theme AiNext – AI Agency & Startup WordPress Theme Aiomatic - Automatic AI Content Writer & Editor, GPT-3 & GPT-4, ChatGPT ChatBot & AI Toolkit Air Conditioner & HVAC Repair WordPress Theme