अपराधFiring Incident :- हरिद्वार के लक्सर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच-एसएसपी Panchur Varta29 December 202501 mins हरिद्वार 29 दिसम्बर 2025। हरिद्वार के लक्सर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एसएसपी हरिद्वार ने बड़ा और अहम कदम उठाया। घटना से जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का तत्काल प्रभाव से किया गठन । हरिद्वार क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी के नेतृत्व में गठित SIT को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोलीकांड के पीछे की वजह, साजिश, हथियारों की सप्लाई और अपराधियों की भूमिका हर एंगल से खंगाली जाएगी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी तरह तथ्यपरक, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के की जाए। SIT को साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश के साथ टीम ने काम शुरू कर दिया है। SIT में पथरी, बहादराबाद और लक्सर के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। CIU यूनिट की मदद से तकनीकी और खुफिया इनपुट भी जांच में जोड़े जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: Surrendered :- दिल्ली से देहरादून पहुँची तीन नाबालिक सगी बहनों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया Post navigation Previous: Fellowship :- आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों को मिली “फेलोशिप इन आयुर्वेद Next: Candle March:-एंजेल चकमा की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Surrendered :- दिल्ली से देहरादून पहुँची तीन नाबालिक सगी बहनों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया Panchur Varta26 March 2026 0
Fights:-युवकों में मार-पीट के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मृत्यु, तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में Panchur Varta24 March 202624 March 2026 0
Collision:- तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी एक की हुई मौत Panchur Varta20 March 2026 0
Cylinder seized :- जिले में गैस कालाबाजारी पर जिला प्र्रशासन का एक्शन 05 मुकदमें दर्ज 03 को जेल, 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक व 07 छोटे सिलेंडर जब्त Panchur Varta19 March 202619 March 2026 0