Headlines

Encounter:- हरिद्वार एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

देहरादून – देर रात में देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र मैं हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया जा रहा था।

तथा थाना बहादराबाद पुलिस को उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी ,दी गई सूचना पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग मैं रोकने का प्रयास किया गया तो i10 गाड़ी बड़ेरी की ओर भागी,

जिसका बहादराबाद पुलिस एवं देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पीछा किया गया i10 कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी आत्म रक्षा में जवाबी पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें:   Caught🔪:- दूल्हा बाजार में युवती का गला रेतने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

व 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू एवं गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है । मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त i 20 कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।

घायल बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर  रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी।घायल बदमाश की तलाशी पर दो जिंदा कारतूस एवं सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अभियुक्त बदमाश के विरुद्ध कई अभियोग दर्ज है जिनकी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *