Arrested:- लैब अटेंडेंट की प्रतियोगी परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ 17 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून – पंकज नौटियाल, केंद्र अधीक्षक/ प्रधानाचार्य, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी गई की  सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा दो पालियों में अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाये आयोजित कराई गई थी,

जिसमे प्रथम पाली में आयोजित NVS/JSA की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई, जो उसके द्वारा अपने जूते में छुपाई गई थी।

तथा द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 07 अभ्यर्थियों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया,

जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से उक्त ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था।

ये भी पढ़ें:   Law&Order:- दून में दिन दहाड़े युवती की हत्या की घटना ने साबित किया राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त - गणेश गोदियाल

केंद्र अधीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर में संबंधित धाराओं में 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 08 अभ्यर्थियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार हुए आठ अभियुक्त में  सौरभ यादव पुत्र शिव शंकर निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश,अमन पुत्र जगदीश निवासी हिसार हरियाणा,रोबिन पुत्र आत्माराम निवासी बागपत उत्तर प्रदेश,

अक्षय मान पुत्र संजीव मां निवासी सिनौली बागपत उत्तर प्रदेश,नीरज मान,मोहित कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बड़कला जींद हरियाणा, अंकुश पुत्र जयप्रकाश निवासी हिसार हरियाणा, मनीष मलिक पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेरठ, उ०प्र०।

वहीं आर०एस० बिष्ट, केंद्र व्यस्थापक, दून इंटरनेशनल स्कूल ने कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी गई की  दून इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई गई थी,

ये भी पढ़ें:   Arrested 🥴:-दो शातिर को 250 कि.ग्रा नकली पनीर व 50 कि.ग्राम नकली दही के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसमे द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 09 अभ्यर्थियों को संदिग्ध ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया, जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से इस ब्लूटूथ डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए सभी 09 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे 07 हरियाणा 02 आंध्रप्रदेश के है।

गिरफ्तार अभ्यार्थी में मदनाला पवन पुत्र मदनाला माधवाराव नि.1-599 गोरकाला वानी तोतलो थाना -पलासा जिला -श्रीकाकूलम, जिला – आँध्रप्रदेश,

राकेश पुत्र होशियार सिंह निवासी धनखड़ी कुचियारा, जिला जींद, हरियाणा, उम्र- 27 वर्ष, अंकुर ग्रेवाल पुत्र जगबीर सिंह निवासी ससरोली थाना -सदर जिला -झज्जर, हरियाणा ।

ये भी पढ़ें:   Murder Case🔍:- CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया, जांच टीम पहुंची उत्तराखंड VIP एंगल की गहन जांच शुरू

इल्लूमला वेंकटेश पुत्र इल्लूमला संन्यासुराव निवासी 1-46 नेहरू वीडी थाना पलासा जिला श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश, साहिल पुत्र अनिल कुमार खेड़ी दमकल जिला- सोनीपत हरियाणा‌।

कपिल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चमारियान तह.रोहतक थाना -सदर, जिला -रोहतक, हरियाणा,अखिल पुत्र श्री श्रीनिवास निवासी विजयनगर तह. जींद जिला-जींद, हरियाणा।

विशाल पुत्र ब्रह्म सिंह नि.सिंधुवाखास थाना-बास जिला हिसार, हरियाणा,ज्योति पत्नी सन्नी नि. ढोकी चरखी दादरी थाना-चरखी दादरी जिला- भिवानी, हरियाणा

 

उक्त पकडे गये परीक्षार्थियों से स्थानीय पुलिस व एसओजी द्वारा गहन पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *