Headlines

Rrrested :- पीजी के बाहर फायरिंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून 25 अगस्त 2025।

 थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फूटेज को चैक किया गया।

वहीं पी०जी० के संचालक साहिल ग्रेवाल पुत्र संदीप कुमार निवासी कमालपुर छुटमलपुर सहारनपुर से पूछताछ की गई,

जिससे जानकारी मिली कि हॉस्टल में वैभव तिवारी पुत्र शिव बचन तिवारी निवासी वाराणसी रहता है, जो घटना के समय हॉस्टल में मौजूद नही था।

वैभव तिवारी का यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में भी दो व्यक्ति  फायर कर भागते दिखायी दिये। घटना के संबंध में थाना प्रेमनगर पर हॉस्टल संचालक साहिल ग्रेवाल द्वारा दिये गये।

प्रार्थना पत्र पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्व मु०अ०स० – 140/2025 धारा 109/351(3) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 जिस पर थाना प्रेमनगर में चार अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर  यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले अन्य छात्रों से गहनता से पूछताछ की गई,

जिससे घटना मे शामिल दो छात्रों की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा दोनों अभियुक्तों के घरों पर दबिश दी गई।

किन्तु घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त अपने घरों से फरार चल रहे थे तथा दोनों के मोबाईल फोन भी बन्द होना पाये गये।

पुलिस टीम द्वारा लागातार दी जा रही दबिश व चैकिंग के परिणाम स्वरूप फायरिंग की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त वेद भारद्वाज को पुलिस टीम ने फन एंड फूड मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा साल्व एक जिन्दा एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

 अभियुक्त प्रेमनगर देहरादून स्थित एक यूनिवर्सिटी में बी- फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र है।

अभियुक्त से पूछताछ में घटना में शामिल कुछ अन्य अभियुक्तों/छात्रों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है।

 अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि यूनिवर्सिटी में उनके अलग- अलग गुट है,

जिसमे एक गुट में वेद भारद्वाज के साथ विपुल पवार व अन्य लड़के है तथा दूसरे गुट में विभव तिवारी व अन्य लड़के है।

गर्मियों की छुट्टियों से पहले दोनों पक्षों का कॉलेज में पड़ने वाले अन्य लड़कों पर प्रभाव जमाने को लेकर आपसी विवाद हुआ था,

जिसके बाद नए सत्र की शुरुवात से ही दोनों गुट एक दूसरे पर अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ करने लगे।

इसी विवाद के चलते अभियुक्त ने दूसरे गुट के छात्रों को डराने की नीयत से रात्रि में हॉस्टल के बाहर फायर किया था।

वेद भारद्वाज पुत्र राम शरण भारद्वाज निवासी फालेन, थाना कौशिकला, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश, उम्र – 21 वर्ष,

बरामदगी  एक अवैध देशी तमंचा, 01 जिन्दा एवं 01 खोखा कारतूस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Social Share for Elementor WordPress Plugin Social Share & Locker Pro Pack (W&B) Social Share & Locker Pro WordPress Plugin Social Share Page Views AddOn – WordPress Social Share top Bar AddOn – WordPress Social Store Locator – Reviews & Ratings Add-on Social Store Locator – Reviews & Ratings Add-on Social Stream for WordPress — Add Facebook Youtube Instagram Feed to WordPress Social Timeline – WordPress Social Stream Social Wall Addon for UserPro