Headlines

Arrested :- रानीपोखरी  में हुई युवक की हत्या में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून 19 अक्टूबर 2025।

 थाना रानीपोखरी में पीड़ित रमेश चन्द्र पुत्र इन्दर सिंह निवासी रानीपोखरी ने एक लिखित तहरीर दी,

जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी लापता है और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला।

 15 अक्टूबर 25 को शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पानी के सीवर के टैंक में पड़ा हुआ मिला,

पीड़ित ने संदेह व्यक्त किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुभम की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से टैंक में फेंका गया है।

पीड़ित की तहरीर पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 87/25 धारा 103 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी को।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना रानी पोखरी पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया।

साथ ही जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर

पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर  को घटना में संलिप्त अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया,

पुलिस टीम की पूछताछ में अभियुक्त ने मृतक युवक की हत्या करना स्वीकार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर कार्य करता था।

कार्य के दौरान मृतक द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जाता था,

जिससे अभियुक्त के मन में उसके प्रति गहरी रंजिश उत्पन्न हो गई थी, तथा अभियुक्त ने मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक  14 अक्टूबर को अभियुक्त, शुभम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में स्थित पानी के पुराने सीवर टैंक के पास ले गया,

जहाँ दोनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान अभियुक्त ने अपने दो अन्य दोस्तों अशोक तथा प्रवीण को भी मौके पर शराब पीने के लिए बुलाया,

जिससे कोई उस पर शक ना कर सके। शराब पीने के बाद जब अशोक तथा प्रवीण मौके से चले गए तथा मृतक शुभम को काफी नशा हो गया,

तो अभियुक्त ने उसे पानी के सीवर टैंक में धक्का दे दिया। इस दौरान बचने के प्रयास में शुभम का शरीर टैंक के सरिया में अटक गया,

तब अभियुक्त ने उसकी टांगें पकड़कर उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे शुभम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त मौके से भाग गया और घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया।

बरामदगी घटना के समय अभियुक्त के पहने हुए कपड़े एवं जूते।

ये भी पढ़ें:   Murder Case🔍:- CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया, जांच टीम पहुंची उत्तराखंड VIP एंगल की गहन जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *