Headlines

Arrested :- कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 29 अगस्त 2025।

शुक्रवार  की सुबह कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे।

व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 68 वर्ष संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं,

उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुुंचा,

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई।

 मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीम शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था।

संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई,

घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-164/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 घटना के खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया,

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही आस पास के लोगों से फटना के संबंध में पूछताछ की गई।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन में पुलिस टीम को घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये,

जिनके सम्बन्ध में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो अभियुक्तों प्रवीन रावत उर्फ अमन तथा पवन कुमार को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी- चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

27 अगस्त की रात लगभग 02 बजे दोनों अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था।

अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये।

इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया,

जिस पर दोनों अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये।

अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष। पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:-मृतक का मोबाइल फोन व  घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Aravt – Creative MultiPurpose Theme Arcade Storefront WooCommerce Theme Arcane – The Gaming Community Theme Arcdeco – Architecture & Interior Design WordPress Theme Archa – Interior Design & Architecture Elementor Template Kit ArchBuro – Architecture Bureau Template Kit ArcherBooks - Author & eBook Resume Elementor Pro Template Kit Archi – Interior Design WordPress Theme Archita – Architecture & Interior Design Elementor Template Kit Architeca – Architecture Agency & Interior Design Elementor Template Kit