Exposure:-चोरों से चोरी की स्कूटी व मोटर साईकिल के साथ पुलिस ने पकड़ा 

देसहरादून  – सुनील कुमार मित्तल पुत्र स्व ओमप्रकाश मित्तल निवासी- 174 लूनिया मौहल्ला देहरादून ने थाना कोतवाली नगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया।

की अज्ञात चोर ने पल्टन बाजार स्थित उनकी दुकान मित्तल ब्रदर्स 115 पल्टन बाजार से कपडे व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 33/2025 धारा 305 (ए) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

कोतवाली थाना प्रभारी ने एक पुलिस टीम बनाई टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को देखा और संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की ।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

जांच पड़ताल करते हुए और सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज को मुखबिर दिखकर  सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्रीन वैली रोड के पास से 02 अभियुक्तों नईम पुत्र शकील उम्र 30 वर्ष निवासी एमडीडीए कालोनी डालनवाला केयर आफ समी टेलर्स।

तथा  नजर पुत्र नजमी उम्र 24 वर्ष निवासी म0न0 02 लास्ट इन्दर रोड ड़ालनवाला देहरादून को बिना नम्बर की स्कूटी के साथ संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया गया।

ये भी पढ़ें:   Street Crime:-नशेड़ी युवक ने वृद्ध महिला से की चेन स्नेचिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

तो अभियुक्तों के थैले में चोरी की घटना में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों निशानदेही पर बाइबल चर्च के निकट ही स्थित एक खाली मैदान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी कर छिपाये गये 05 अन्य दोपहिया वाहन बरामद हुए।

अभियुक्त से बरामद बिना नम्बर की स्कूटी भी उनके द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं।

तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा विभिन्न चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था तथा पूर्व में भी दोनों अभियुक्त वाहन चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं । जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अभियुक्तों से बरामद  मो0सा0 संख्या: यू0पी0-20-बीपी-7158, मु0अ0स0 64/25 थाना कोतवाली। मो0सा0 संख्या: यू0के0-07-एसी-8092 मु0अ0स0 64/25 थाना कोतवाली।

स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीडी-8569 मु0अ0स0 30/2025 थाना डालनवाला।स्कूटी संख्या: यू0के0-10-ए-0366 मु0अ0स0 42/25 धारा 303(2) बीएनएस कोतवाली नगर।

मोटर साइकिल संख्या: यू0ए0-07-एम-9177 मु0अ0स0 49/2025 थाना रायपुर। स्कूटी संख्या:यू0ए0-07-एल-3025 मु0अ0स0 33/2025 थाना रायपुर।एक कट्टा में विभिन्न ब्राडं के कपड़ों मिले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *