Headlines

Swoops:- झपट्टामारी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस पकड़ा 

देहरादून  – राजीव डोभाल निवासी नकोट टि0ग0 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिन के समय मैं विकासनगर बाजार में सामान खरीद रहा था, जंहा बाजार में उनसे दो अन्जान लड़कों ने बात करने के लिए फोन मांगा और फोन लेकर भाग गये

दूसरा केस में पीड़ित अनिल शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा निवासी नई कॉलोनी डाकपत्थर विकासनगर ने थाना विकास नगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि सोमवार की रात में वह अपनी स्कूटी से हरबर्टपुर से अपने घर डाकपत्थर जा रहा था,

तो अस्पताल तिराहा विकासनगर में 02 अज्ञात लडकों द्वारा उनसे बात करने के लिए फोन मांगा और फोन लेकर भाग गए ,

ये भी पढ़ें:   Murder Case🔍:- CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया, जांच टीम पहुंची उत्तराखंड VIP एंगल की गहन जांच शुरू

पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा -304(2) BNS में अलग –अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

अभियुक्तों की तलाश को पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम ने अभियुक्तों के संबंध में जांच पड़ताल करते हुए जानकारी एकत्रित की गई एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया,

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरुप घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों  सुरेश वर्मा उम्र -30 वर्ष पुत्र सुखराम दूसरे सुभम उर्फ माठू उम्र 24 वर्ष पुत्र  सुशील राठी को बुधवार की रात में स्थान गुडरिच उदियाबाग मुख्य सडक पर मय चोरी किये गये मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *