थाना नेहरू कॉलोनी को स्थानीय व्यक्तियों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिक लड़कियां घूम रही हैं,
जो बातचीत में घर से नाराज होकर देहरादून आने की बात बता रही है।
इस सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से महिला पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, परंतु मौके पर उन बच्चियों के न मिलने पर,
चीता पुलिस कर्मियों के माध्यम से बच्चियों की तलाश कराई गई तो उक्त तीनों नाबालिक बच्चियां विधानसभा तिराहा के पास घूमते हुए मिली,
जिन्हें महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया, जिनसे जानकारी करने पर उन्होने कहा कि हम तीनों सगी बहने हैं,
तथा अपने परिजनों से नाराज होकर अपने घर अनाजमंडी दिल्ली से देहरादून आने की जानकारी दी गयी।
इस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दिल्ली सदर बाजार थाने में संपर्क कर जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त तीनों नाबालिक बच्चियों की थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज है,
तत्पश्चात उक्त बच्चियों के परिजनों के संबंध में जानकारी करते हुए उनका मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया,
जिनसे पुलिस द्वारा संपर्क कर तीनों बच्चियों के देहरादून में होने की जानकारी दी गई।
सूचना पर बच्चियों के परिजन दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा तीनों बच्चियों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
बच्चियों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों द्वारा दून पुलिस द्वारा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।