Shot :- पुलिस की धरपकड के दौरान अभियुक्त ने खुद को गोली मार ली।

 देहरादून 14 सितम्बर 2025।

हरियाणा से धोखाधडी तथा अन्य मामलों में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील कपूर द्वारा 13 सितम्बर को  हरिद्वार में बस स्टैण्ड के पास,

हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक सुरेन्द्र को अभियुक्त सुनील कपूर की धरपकड के दौरान कपूर ने उप निरीक्षक को गोली मार दी।

इस घटना में उ0नि0 सुरेन्द्र के पेट व हाथ में 02 गोलियां लगी थी। जिसका वर्तमान में एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस घटना के सम्बन्ध में हरिद्वार पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 घटना के बाद से ही हरिद्वार तथा जिंद पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

तलाश के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर लक्ष्मण चौक में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर हरिद्वार तथा जिंद पुलिस ने देहरादून पुलिस से अभियुक्त के सम्भावित ठिकाने की जानकारी साझा की गई,

तथा देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिदं पुलिस व हरिद्वार पुलिस के साथ अभियुक्त के लक्ष्मण चौक स्थित सम्भावित ठिकाने पर दबिश देते हुए घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सरेंडर करने के लिये कहा गया, पर अभियुक्त द्वारा आत्मघाती कदम उठाते हुए।

अपने पास रखी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर सेे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर फारेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराते हुए सबूतों को इकठ्ठा किया गया की।

पुलिस ने मृतक के सुनील कपूर के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के लिए जिला अस्पताल भेजा।

सुनील कपूर का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है,1- मु0अ0सं0- 370/24, धारा 308(6), 356(2), 319(2), 386(3), 336(4), 340(2), 61, 79, बीएनएस, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा।

2- मु0अ0सं0- 487/24, धारा 61(2), 79, 319(2), 336(3), 336(4), 340(2), 356(2), बीएनएस व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा।

3- मु0अ0सं0- 611/20, धारा 384 आईपीसी, थाना सिविल लाइन, जिन्द हरियाणा,

4- मु0अ0सं0- 618/25, धारा 109 बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *